बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग ने हीट बेब से निपटने के लिए जिला अस्पताल से लेकर अनुमंडल और पीएचसी में की खास इंतजाम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बदलते मौसम के बीच हीट वेव लोगो को सता ही नहीं रहा है बल्कि उसे बीमार भी कर रहा है। बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग ने हीट बेब से निपटने के लिए एक्शन मोड में है और इसके लिए जिला अस्पताल से लेकर अनुमंडल और पीएचसी में खास इंतजाम किया है। अकेले बेगूसराय सदर अस्पताल में  हीट बेव से निपटने के लिए AC युक्त दस बेड का इंतजाम किया गया है। साथ ही जरुरत के हर इंतजाम को पूरा कर लिया गया है।

बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग ने हीट बेब से निपटने के लिए जिला अस्पताल से लेकर अनुमंडल और पीएचसी में की खास इंतजाम 2इस संबंध में बेगूसराय के सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया की जिला में हीट वेब से बचने के लिए पुरे जिला में खास इंतजाम किया गया है। सिविल सर्जन ने आगे बताया की अकेले सदर अस्पताल में एसी युक्त दस बेड का इंतजाम किया गया है। साथ ही इसके लिए हर तरह की उचित दबा का भी इंतजाम किया गया है। जिससे  हीट वेब के शिकार मरीज को बचाया जा सके। अशोक कुमार ने बताया की इसके आलवा अनुमंडल अस्पताल में छह बेड तो वही पी एस सी में भी चार चार बेड का इंतजाम किया गया है।

बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग ने हीट बेब से निपटने के लिए जिला अस्पताल से लेकर अनुमंडल और पीएचसी में की खास इंतजाम 3सीएस ने बताया की हीट बेव से  बेगूसराय की जनता को बचाने के लिए स्वास्थ्य बिभाग पोजेटिव सोच के साथ काम कर रहा है। अशोक कुमार ने आगे बताया की इस सीजन में अब तक हीट बेव का कोई भी मरीज सामने नहीं है। इसके लिए स्वास्थ्य बिभाग अनुमंडल अस्पताल से लेकर पी एचसी लेभल पर हर तरह का इंतजाम कर रखा है। हमलोग पूरी व्यबस्था से लैस है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article