हथियारबंद अपराधियों ने महिला के साथ की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद गोली मारकर किया घायल, स्थिति नाजुक

DNB Bharat Desk

 

मामला खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र की है। महिला की पहचान चौथम निवासी  के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में रेप पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । पूरा मामला खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र की है। महिला की पहचान चौथम निवासी  रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

हथियारबंद अपराधियों ने महिला के साथ की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद गोली मारकर किया घायल, स्थिति नाजुक 2बताया जा रहा है कि शनिवार की रात गांव के ही एक युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ महिला के घर पर पहुंचा और जबरन दरवाजा खुलवाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तत्पश्चात गोली मारकर  घायल कर दिया । आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पहले स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया लेकिन पीड़ित की हालत को देखते हुए उसे बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

हथियारबंद अपराधियों ने महिला के साथ की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद गोली मारकर किया घायल, स्थिति नाजुक 3चिकित्सकों के अनुसार महिला हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल ऑपरेशन के बाद  शरीर से गोली को निकाल दिया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल के लिए एक पूर्व की विवाद को लेकर आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

हथियारबंद अपराधियों ने महिला के साथ की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद गोली मारकर किया घायल, स्थिति नाजुक 4जबकि उसके पति को भी आरोपियों ने झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया था। फिलहाल उसका पति भी जेल में ही बंद है। घटना की सूचना के बाद खगड़िया पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

      डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article