साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र में एक महिला ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, युवक गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र अंतर्गत तुलसी पुर गांव का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय मे घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बलिया कमाल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रात्रि में महिला घर में अकेली सोई हुई थी। तभी पड़ोस के ही एक युवक के द्वारा घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

- Sponsored Ads-

जिसके बाद हंगामा होने पर इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। और पुलिस ने मौके वारदात पर पहुंचकर महिला के आरोप के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं युवक ने बताया है कि वह निर्दोष है। महिला के द्वारा ही उसे घर में बुलाया गया था और बाद में उसे फंसाया गया।

युवक की पहचान तुलसी टोल निवासी अंगद कुमार के रूप मे हुई है। इस मामले मे पीड़िता ने आरोप लगाया है की वह घर में अकेली सो रही थी। तभी अंगद कुमार नामक युवक जबरन घर में घुस कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया की घटना के वक्त वह घर में अकेली थी इसी का फायदा उठाकर आरोपी के द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया है।

वहीं इस मामले में आरोपी युवक अंगद कुमार ने आरोप लगाया है। वह पढ़ने के लिए गया था तभी महिला के द्वारा दरवाजा बंद कर उसको बदनाम करने की कोशिश की जा रहा है। वहीं इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले मे 376 के तहत मामला दर्ज कराया गया है वहीं इस मामले मे आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट कराया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article