वीरपुर में रत्न मन बभनगामा में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के रत्न मन बभनगामा निवासी वैजनाथ पासवान ने अपने ही ग्रामीण चंदन पासवान,सुरज पासवान, सुमन कुमार, मनोज पासवान, अंकित कुमार, रोहित पासवान, संजीव कुमार के विरुद्ध थाना को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने अपने अपने हाथ में लाठी,लोहे का राॅड, पिस्तौल और हथौड़ा लेकर 12 बजे रात में मेरे घर पर आकर किवार खुलवाया और गाली गलौज करने लगा।

- Sponsored Ads-

गाली गलौज करने से मना करने पर उक्त लोगों ने जान से मार देने की नियत से सर पर हमला कर घायल कर दिया है।

वीरपुर में रत्न मन बभनगामा में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज 2इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।

Share This Article