बेगूसराय में एक चोर ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से हुआ फरार , चोरी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में चोर ने एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। हालांकि चोरी की करतूत वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से एक चोर आया और मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

यह पूरा मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा चौक की है। बताया जा रहा है कि दुकानदार अपना दुकान पर मोटरसाइकिल लगाकर दूसरे जगह चला गया था। तभी एक युवक आया मौके का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल चोरी कर वहां से फरार हो गया। हालांकि जब दुकानदार अपना दुकान पर आया तो मोटरसाइकिल वहां पर से गायब पाया।

बेगूसराय में एक चोर ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से हुआ फरार , चोरी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद 2तभी दुकानदार ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल तो उसे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की करतूत कैद हो चुका था। हालांकि इस घटना के संबंध में दुकानदार ने मंसूरचक थाना में चोर के खिलाफ आवेदन देकर चोर की तलाश करने की गुहार लगाई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article