डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे प्रखंड क्षेत्र में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंड के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी स्कूलों, ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया।

प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख इंद्रजीत कुमार,थाना में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, सीडीपीओ कार्यालय में बीडीओ घर्मवीर कुमार प्रभाकर, तेयाय ओपी में ओपी अध्यक्ष नूतन कुमारी,दामोदरपुर पंचायत भवन में मुखिया राज कुमारी देवी,संजात पंचायत भवन मे मुखिया पूनम कुमारी,लखनपुर पंचायत भवन में मुखिया सुरेंद्र कुमार, लखनपुर पैक्स में पैक्स अध्यक्ष आशा देवी,मेहदौली पैक्स में पैक्स अध्यक्ष कार्तिक कुमार सिंह तकिया पैक्स में पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार आदि ने ध्वजारोहण किया।
मौके पर सीओ रानू कुमार,अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,एस आई अभिषेक रंजन,अमित कुमार,महेश प्रसाद आदि मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट








