समस्तीपुर: सांसद पप्पू यादव के आश्वासन के बाद KSR कॉलेज को लेकर NSUI की भूख हड़ताल समाप्त

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर पिछले 6 दिनों से जारी NSUI की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई। धरनास्थल पर पहुंचे कोंग्रेस सांसद पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। 

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी।

समस्तीपुर: सांसद पप्पू यादव के आश्वासन के बाद KSR कॉलेज को लेकर NSUI की भूख हड़ताल समाप्त 2 संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है।

समस्तीपुर: सांसद पप्पू यादव के आश्वासन के बाद KSR कॉलेज को लेकर NSUI की भूख हड़ताल समाप्त 3भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article