सांसद कौशलेंद्र कुमार बोले बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा,पूर्व मंत्री सुनील कुमार का दावा 2005 के बाद बिहार में लौटा कानून का राज
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिला में बिहार दिवस कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम बिहारशरीफ के टाउन हॉल में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार व पूर्व मंत्री व विधायक सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के हर क्षेत्र में विकास का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की बात कही है, जिसमें बिहार भी किसी राज्य के पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास का कार्य हो रहा है।
पूर्व मंत्री व विधायक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि 2005 में एनडी की सरकार बनने के बाद बिहार के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए कार्य शुरू किया गया जिसका परिणाम है कि बिहार में विकास की गति अन्य राज्यों से काफी आगे है। उन्होंने कहा कि 2005 के पूर्व बिहार में आतंक और गुंडा का राज था।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने बिहार के गौरव को बढ़ाने का काम किया।
डीएनबी भारत डेस्क