वीरपुर में 9 लाख 90 हजार 651 रूपए की लागत से बनने वाली खेल मैदान का हुआ शिलान्यास

DNB Bharat Desk

ग्राम पंचायत राज वीरपुर पूर्वी में अवस्थित राजकीय कृत बैधनाथ प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा से 9 लाख 90 हजार 651 रूपए की लागत से बनने वाली खेल मैदान का गुरुवार को मुखिया पुनम देवी, बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, भाजपा नेता चुन्नू कुमार चंदन के द्वारा नारीयल फोर कर आधार शिला रखी गई।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में 9 लाख 90 हजार 651 रूपए की लागत से बनने वाली खेल मैदान का हुआ शिलान्यास 2कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया पुनम देवी ने कहा खेल मैदान हो जाने से इस क्षेत्र के बच्चों में शारीरिक, मानसिक बौद्धिक क्षमता के विकास तो होगें ही साथ में समाजिक संरचना को और अधिक मजबूती प्रदान भी होगी।

मौके पर पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह,कांग्रेस नेता निजानंद झा,उप मुखिया विकास कुमार ,बम बम मिश्र संबंधित विधालय के एच एम निरज कुमार पंचायत के सभी वार्ड सदस्य समेत मनरेगा और गंन्यमान ग्रामीण लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article