वाहन जांच के दौरान बाइक सवार ने मारी ठोकर, दो पुलिस कर्मी जख्मी

DNB Bharat Desk

 

गुरुवार की देर शाम मेघौल धरगाछी चौक समीप एसएच 55 पर वाहन जांच के दौरान बाइक की ठोकर से खोदावंदपुर थाना में पदस्थापित पुलिस के दो जवान जख्मी हो गए। घटना में बाइक से गिरकर बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया है।

जख्मी पुलिस जवान की पहचान कुमार बच्चन प्रसाद का पुत्र पीटीसी विवेक कांत शेखर, विरबली सिंह का पुत्र सिपाही रितेश कुमार है जबकि बाइक सवार की पहचान मंझौल निवासी अशोक सहनी का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई। घटना के पश्चात साथी जवानों ने तीनों जख्मियों को इलाज के लिए खोदावंदपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथिमिक चिकित्सा पश्चात गंभीर रूप से जख्मी पीटीसी विवेक कांत शेखर का बायां पैर टूट जाने को लेकर बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

- Sponsored Ads-

घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पुलिस बल के साथ हमलोग मेघौल धर्मगाछी चौक समीप वाहन जांच कर रहे थे। तभी रोसड़ा से एक बाइक सवार तेजी से बेगूसराय की ओर जा रहा था। जिसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागना चाहा। परंतु उक्त युवक दो सिपाही को ठोकर मारते हुए भागने के क्रम में खुद भी दुर्घटना का शिकार हो गया। क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस अभिरक्षा में बाइक सवार का भी इलाज करवाया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article