बिहारशरीफ निबंधन कार्यालय में उलझे दो पक्ष, जम कर चले लात मुक्के

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहारशरीफ रजिस्ट्री ऑफिस के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गया जब दो पक्षों के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा कर जमकर एक दूसरे पर उलझ पड़े। जख्मी बेन थाना क्षेत्र के बालचंद्रबिगहा निवासी ने बताया कि उसकी बड़ी माता जिनका दिमाग की हालत नहीं ठीक नहीं है। गोतिया के लोग उनके हिस्से की जमीन को बेचकर रुपए हड़प कर रहा है 24 नवंबर को सड़क किनारे के एक प्लॉट को लिखवा दिया था। आज फिर 3 कट्ठा जमीन को लिखवाने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस आया हुआ था इसी का उन्होंने जब विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग उन पर टूट पड़े और मारपीट कर जख्मी कर दिया।

- Sponsored Ads-

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी माता द्वारा ही जमीन बेची जा रही है उनका मानसिक स्थिति बिल्कुल सही है जमीन हड़पने की नियत से बार-बार उसके द्वारा अर्चन डाला जाता है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक स्टोरी ऑफिस परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते दिख रहे थे।  नगर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी वहां कोई शिकायतकर्ता नहीं मिले। शिकायत का आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article