मां की डांट से नाराज 7वीं की छात्रा ने कर ली खुदकुशी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत मरसैती गौरा 02, वार्ड 08 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक छात्रा ने मां की डांट से नाराज होकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद परिजनों में हहाकर मच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया।घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती गौरा 2 वार्ड नंबर 8 की है।

- Sponsored Ads-

मृतिका छात्रा की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसौती गौरा 2 वार्ड नंबर 8 के रहने वाले सिंटू महतो का 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि काजल कुमारी गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करती थी वह सातवीं वर्ग की छात्रा थी। पढ़ाई छोड़ कर कमरे बैठकर मोबाइल चला रही थी। मोबाइल चलाने से मां के द्वारा मना किया गया।

बस इसी से नाराज होकर देर शाम घर में ही गले में फंदा लगाकर छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। घरवालों ने बताया है कि जब घर में कोई नहीं था। उसी का फायदा उठाकर घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर वाले बाहर से आए तो देखा फंदे से लटका हुआ शव देखा।

आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा तेघड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article