मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा:- नालंदा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 20 फरवरी को प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर उनके गृह क्षेत्र नालंदा में तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के नानद,धरहरा बिंद गांव और बिहार शरीफ में विकास कार्यों को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। डीएम और एसपी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा:- नालंदा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार 2मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर लगभग 300 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाना है। इनमें नगर निगम, स्मार्ट सिटी योजना के तहत फिटनेस पार्क, स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं, मनरेगा के तहत तालाब निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक अमला दिन-रात जुटा हुआ है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा:- नालंदा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार 3सड़क से लेकर गलियों तक सफाई और मरम्मत का कार्य तेज गति से चल रहा है। गांव से लेकर शहर तक हर जगह मजदूर कड़ी मेहनत से शहर के कायाकल्प में जुटे हुए हैं। विकास कार्यों के चलते नालंदा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, जिससे नानद धरहरा के ग्रामीणों में सीएम नीतीश के आगवन को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है पूरा गांव नीतिशमय हो चुका है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा:- नालंदा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार 4मुख्यमंत्री की यह यात्रा नालंदा के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ जिले को और अधिक समृद्ध और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Share This Article