रंगदारी मांगने मामले के फरार आरोपी के घर पुलिस ने किया कुर्की की करवाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर पंचायत  के मानोपुर गाँव निवासी योगेन्द्र राय के पुत्र बबलू कुमार के घर शनिवार को भगवानपुर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बबलू कुमार के विरुद्ध थाना में रंगदारी के आरोप में कांड संख्या 27/99 दर्ज है।

इसमें वह  फरार चल रहा था। कोर्ट द्वारा उसके विरुद्ध कुर्की वारंट जारी की गई थी। इसी के आलोक में थानाध्यक्ष पवन कुमार के देखरेख में थाना के एसआई बिरेंद्र कुमार एवं पीटीसी अजय कुमार के नेतृत्व पुलिस बल ने शनिवार को कुर्की की कार्रवाई की गयी

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article