पूर्व विधायक स्व राजीव रंजन की अंत्येष्टि में शामिल हुये मुख्यमंत्री

DNB Bharat

पूर्व विधायक स्व राजीव रंजन की अंत्येष्टि में शामिल हुये मुख्यमंत्री

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्व विधायक एवं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्व० राजीव रंजन की अंत्येष्टि में शामिल हुए। दीघा स्थित जनार्दन घाट पर मुख्यमंत्री ने स्व राजीव रंजन के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। स्व राजीव रंजन के पुत्र श्री रोहेल रंजन ने मुखाग्नि दी।

- Sponsored Ads-

जनार्दन घाट पर अंत्येष्टि में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्व राजीव रंजन के परिजन उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article