पुरातत्वविद डॉ शैलेश कुमार सिन्हा को पुरातत्व वैज्ञानिक विजयकांत मिश्रा सम्मान से किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/चेतना समिति पटना द्वारा आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व समारोह के मौके पर प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व अध्यक्ष पुरातत्वविद डॉ शैलेश कुमार सिन्हा को पुरातत्व वैज्ञानिक विजयकांत मिश्रा सम्मान से सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

पुरातत्वविद डॉ शैलेश कुमार सिन्हा को पुरातत्व वैज्ञानिक विजयकांत मिश्रा सम्मान से किया गया सम्मानित 2यह सम्मान पटना के मिलर हाई स्कूल में चेतना समिति के अध्यक्ष डॉ निशा मदन झा, सचिव उमेश मिश्र और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, विधायक विनय कुमार चौधरी और बिहार सरकार के सूचना आयुक्त प्रकाश कुमार के हाथों अंगवस्त्र और ताम्र प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर गणेशदत्त महाविद्यालय बेगूसराय के प्रधानाचार्य प्रो राम अवधेश कुमार, एसबीएसएस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो अवधेश कुमार सिंह, प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ चन्द्रभूषण प्रसाद सिन्हा, सहायक प्राध्यापक डॉ अनिल कुमार, डॉ अमिय कृष्ण, डॉ कुन्दन कुमार, डॉ कुमारी रंजना, डॉ प्रशांत सहित अन्य ने बधाई दी है।

पुरातत्वविद डॉ शैलेश कुमार सिन्हा को पुरातत्व वैज्ञानिक विजयकांत मिश्रा सम्मान से किया गया सम्मानित 3विदित हो शैलेश कुमार सिन्हा ने बेगूसराय सहित आसपास के अन्य जिलों में अपने छात्रों और शोधार्थियों के साथ विलुप्त हो रहे धरोहरों और पुरावशेषों पर काफी गंभीरता से काम करते रहे जिसका प्रतिफलन रहा कि बिहार सरकार द्वारा काशी प्रसाद जायसवाल शोध संस्थान के माध्यम से महत्वपूर्ण स्थलों का रिपोर्ट संग्रह किया जा सका।

पुरातत्वविद डॉ शैलेश कुमार सिन्हा को पुरातत्व वैज्ञानिक विजयकांत मिश्रा सम्मान से किया गया सम्मानित 4वहीं डॉ शैलेश के प्रयास से हरसाई स्तूप को भी धरोहर पत्रिका के प्रकाशन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पत्राचार के माध्यम से राष्ट्रीय फलक पर लाया गया।वहीं वर्ष 2001 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निर्देश पर गणेशदत्त महाविद्यालय बेगूसराय के प्राचीन इतिहास विभाग के नेतृत्व में उत्खनन का कार्य कराया गया। इससे इतर इन्होंने पुरातत्व के क्षेत्र में कई पस्तकों का प्रकाशन करते हुए बेगूसराय हेरिटेज डॉट कॉम बेबसाइट का भी निर्माण किया जिस पर बेगूसराय के महत्वपूर्ण धरोहरों के बारे में जाना जा सकता है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article