रक्षाबंधन को लेकर लोगो में उत्साह,सज गई रंग बिरंगी राखी की दुकानें

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

रक्षाबंधन एवं अंतिम सोमवारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए मायके पहुंचने लगी हैं। बहनों का कहना है कि साल में एक दिन भाई पर बहनों का विशेष अधिकार होता है। वह इस दिन को खोना नहीं चाहती।

- Sponsored Ads-

रक्षाबंधन को लेकर क्षेत्र के चौक चौराहों पर रंग बिरंगी राखियों की दुकानें सज गई हैं।  महिलाएं और बच्चों की भीड़ खरीददारी के लिए इन दुकानों पर जुटी हुई है। वहीं रक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखी जा रही है।

रक्षाबंधन को लेकर लोगो में उत्साह,सज गई रंग बिरंगी राखी की दुकानें 2वहीँ दूसरी ओर सावन महीने की अंतिम सोमवारी को लेकर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। शिव मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन भी किए जा रहे हैं।रक्षाबंधन और अंतिम सोमवारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article