बरौनी जंक्शन पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बरौनी रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक रेल यात्री को बरौनी रेल थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उक्त शराबी युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले हेमंत सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रेल यात्रियों के द्वारा बरौनी रेल पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक यात्री शराब के नशे में प्लेटफार्म पर हो हंगामा कर रहा है इसी सूचना पर बरौनी रेल थाने की पुलिस ने कार्रवाई की।

- Sponsored Ads-

फिलहाल उक्त युवक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है जहां उसकी शराब पीने की पुष्टि हुई है। हालांकि रेल यात्री अपने आप को छात्र बताते हुए आरोप लगा रहा है कि चोरों के द्वारा उसके पैसे चुरा लिए गए थे और इसी बात के लिए वह हल्ला कर रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इसी का फायदा उठाकर चोर मौके से फरार हो गया।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article