खोदावंदपुर पुलिस ने दो अपराधी को पांच जिंदा कारतूस, दो मोबाइल समेत एक बाइक के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के मेघौल पंचायत अंतर्गत बिदुलिया बुढ़ी गंडक बांध पर रात्रि गस्ती के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है ।मौके वारदात से पुलिस ने दो अपराधी को पांच  315 के जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। तथा एक बाइक एवं दो मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत बसरिया ग्राम निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र दीपेश कुमार एवं राम पुकार के पुत्र संजय कुमार के रूप में किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात कश्ती के दौरान बीदुलिया बुढ़ी गंडक बांध से दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके तलाशी लेने के क्रम में दो मोबाइल और पांच कारतूस, बरामद किया गया । एक बाइक भी जप्त किया गया है।घटना के बाबत प्राथमिक की दर्ज कर दोनों अपराधी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है । पुलिस मामले का तहकीकात कर रही है।दूसरी ओर ग्रामीणों की माने तो बुढ़ी गंडक बांध पर करीब आधा दर्जन अपराधी शराब पार्टी करते हुए अपराध की योजना बना रहे थे ।तभी पुलिस की गस्ती गाड़ी गुजर रही थी ।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर पुलिस ने दो अपराधी को पांच जिंदा कारतूस, दो मोबाइल समेत एक बाइक के साथ किया गिरफ्तार 2पुलिस को देखते हुए सभी अपराधी बाइक  छोड़ हथियार लेकर भाग गए। जब की दो बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाश तीन चार बाइक घटनास्थल पर छोड़ गए जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। बाइक छोर भागने वाले बदमाशों में विदुलिया निवासी कमल साहनी का पुत्र अरविंद साहनी जागेश्वर दास का पुत्र रामकुमार दास उपेंद्र दास का पुत्र नारायण दास तथा स्वर्गीय पवन दास का पुत्र नीतीश कुमार शामिल था। वह अपराधी जो लोग मौके वारदात से फरार हो गए उनकी वाइफ को थाना से मुक्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने इस तरह की किसी वारदात से इनकार किया है तथा इसे अफवाह बताया है। मामला जो भी हो आखिर गोली मिला है तो पिस्टल कहां गया पिस्तौल लेकर कौन भागा। यह जांच का विषय तो जरूर बनता है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article