दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग बेगूसराय अग्नि सुरक्षा प्रबंध को लेकर है पूरी तरह मुस्तैद

DNB Bharat

दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग बेगूसराय अग्नि सुरक्षा प्रबंध को लेकर है पूरी तरह मुस्तैद

डीएनबी भारत डेस्क 

अग्निशमन सेवा केंद्र बेगूसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली को लेकर अग्नि सुरक्षा प्रबंध को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है. जिलाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने दीपावली 2024 को लेकर अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिया था।  जिसके आलोक में अग्निशमन विभाग बेगूसराय ने दीपावली 2024 के अवसर पर बेगूसराय जिला अंतर्गत किसी भी प्रकार की अग्निकांड की घटना प्राप्त होने एवं उससे निपटने हेतु जिला अग्नि नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है।

- Sponsored Ads-

जिसका संपर्क संख्या 7485805944/7485805945 तथा 06243-223133 है। शहर एवं जिला के प्रमुख स्थानों पर यथा हर-हर महादेव चौक, ट्रॉफिक चौक, खातोपुर पुरानी फायर स्टेशन एवं गाँधी स्टेडियम, बेगूसराय, बरौनी जीरोमाईल, बरौनी, मटिहानी थाना, शाम्हो थाना, तेघड़ा बाजार, बछवाड़ा बाजार, फुलवड़िया थाना, अंबेदकर चौक, बखरी, गढ़पुरा बाजार, रेलवे ढ़ाला, बखरी; लखमिनियाँ रेलवे स्टेशन, पटेल चौक बलिया; खोदावंदपुर, चेरिया-बरियारपुर, मंझौल बाजार, छौड़ाही में अग्निशमन वाहनों की प्री-पोजीशनिंग की गयी है।

अग्नि निवारण, अग्नि सुरक्षा प्रबंधन, अग्निशमन से संबंधित त्वरित कार्रवाई हेतु QRT में मिस्ड टेक्नोलॉजी वाहन के साथ अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी, बेगूसराय, बरौनी में कमलेश रंजन (मोबाईल नं0 9430200034), अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी, बलिया कृष्णा प्रसाद (मोबाईल नं0 8809671072), सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी, तेघड़ा रविन्द्र कुमार (मोबाईल नं० 9534848213), अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी, मंझौल संजय कुमार सिंह (मोबाईल नं0 8809187148), अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी, बखरी श्री श्रवण रविदास (मोबाईल नं0 9939075230) का गठन किया गया है.

अग्निकांड की स्थिति में सहायता हेतु महत्वपूर्ण संपर्क संख्या- 7485805944/7485805945 तथा 06243-223133 (बेगूसराय फायर स्टेशन), 7485805950/7485805951 (बरौनी फायर स्टेशन), 7485805954/7485805955 (बलिया फायर स्टेोन), 7485805948/7485805949 (बखरी फायर स्टेशन), 7485805952/7485805953 (तेघड़ा फायर स्टेशन), 7485805946/7485805947 (मंझौल फायर स्टेशन), जिला अग्निशमन पदाधिकारी-9473191922 है। 101 एवं 112 पर डायल करके भी सहायता हेतु त्वरित सूचना उपलब्ध करायी जा सकती है।

TAGGED:
Share This Article