विगत चुनाव में हम लोग बंटे थे सीट जिसका फायदा महागठबंधन ने उठाया,इस बार हम लोग पहले से हैं एकजुट है:-उपेंद्र कुशवाहा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले के भभुआ शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता करने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा पिछली बार के विधानसभा चुनाव और लोकसभा के चुनाव का परिणाम आने के बाद महागठबंधन भ्रम में है कि इस बार भी वह जीत हासिल कर लेगा। पिछली बार चुनाव में हम लोग बंटे हुए थे जिसका फायदा महा गठबंधन के लोगों को मिला। लेकिन इस बार हम लोग पहले से ही एकजुट है। इस बार उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी।

उन लोगों ने अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित कर दिया जिसका नतीजा रहा कि शाहाबाद और मगध क्षेत्र में हम लोगों को शिकायत मिली दोबारा ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे।उपेंद्र कुशवाहा ने अपने प्रेस वार्ता करते हुए बताया विपक्ष की तरफ से कई तरह की साजिश और दुश प्रचार किया जा रहा है और पिछले लोकसभा चुनाव में भी हुआ।

- Sponsored Ads-

विगत चुनाव में हम लोग बंटे थे सीट जिसका फायदा महागठबंधन ने उठाया,इस बार हम लोग पहले से हैं एकजुट है:-उपेंद्र कुशवाहा 2जिसका असर शाहाबाद और मगध के इलाके में पड़ा। उनके इस साजिश का प्रभाव आगे विधानसभा चुनाव में ना हो उसके लिए आगे का माहौल बना लोगों का फीडबैक लिया जा रहा है। बिहार में फिर एनडीए की सरकार बने इसकी आवश्यकता है। विपक्ष के लोग गलत फहमी पाल लिए हैं। पिछली बार विधानसभा और लोकसभा का जो चुनाव परिणाम आया जिसमें थोड़ी सफलता उनको मिल गया जिससे उनको लगता है अगले विधानसभा चुनाव में हम सत्ता पर काबिज हो जाएंगे।

गलतफहमी के शिकार है लोग। पिछले विधानसभा के चुनाव में जिस स्वरुप में एनडीए था आज उससे अलग है। उस समय लोक जनशक्ति पार्टी और हमारी पार्टी एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़े थे। अब सभी लोग एक साथ हैं। हम बंटे थे जिसकी सफलता उनको मिली। इस बार पहले से ही हम सभी एकजुट हैं ।प्रशांत किशोर के सवाल पर बोले कि अभी प्रतीक्षा की घड़ी है चुनाव परिणाम आने पर वह समझ जाएंगे कि उनकी क्या स्थिति रहती है।

विगत चुनाव में हम लोग बंटे थे सीट जिसका फायदा महागठबंधन ने उठाया,इस बार हम लोग पहले से हैं एकजुट है:-उपेंद्र कुशवाहा 3शराबबंदी से हो रही मौत पर बोले जहां शराब बंदी नहीं है वहां भी शराब पीने से मौत हो रही है। लोग शराब न पिए जहरीली शराब हो या कोई शराब हो पीने से वह नुकसान ही करता है।लालू यादव को भारत रत्न देने के सवाल पर हाथ जोड़कर चुप हो गए।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Share This Article