बछवाड़ा में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल

DNB Bharat Desk

तेघड़ा निवासी सीताराम साह का पुत्र राजेश कुमार,मुंशीलाल यादव का पुत्र भुषण यादव व बौकू यादव का पुत्र फुच्चो राय के रूप में किया गया.

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित हिरायचक गांव के समीप विद्यापति मुरलीटोल सड़क पर सोमवार की सुबह गेहूं लेकर लौट रहे ट्रैक्कर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रेक्टर पर सवार तीन लोग घायल हो गया.

बछवाड़ा में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल 2स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलो को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया. घायल कि पहचान तेघड़ा निवासी सीताराम साह का पुत्र राजेश कुमार,मुंशीलाल यादव का पुत्र भुषण यादव व बौकू यादव का पुत्र फुच्चो राय के रूप में किया गया.

- Sponsored Ads-

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विद्यापति नगर से ट्रैक्टर पर गेहूं लोड कर तेजी से मुरलीटोल की तरफ जा रहा था. हिरायचक गांव के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर बांध के निचे जा गिरा. जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. वही ट्रैक्टर पलटने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया.

बेगूसराय बछवाड़ा संबाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article