मंसूरचक में धूमधाम से मनी महाशिवरात्रि शिवालयों में हुआ रुद्राभिषेक

DNB Bharat

मंसूरचक से निकली शिव बारात तो मंसूरचक थाने परिसर में रूद्राभिषेक के साथ क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ भ्रमण, हिन्दू सेवा संगठन के सदस्य भी महाशिवरात्रि शोभायात्रा में हुए शामिल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मंसूरचक प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अहले सुबह से ही देखी गई। सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा।

- Sponsored Ads-

मंसूरचक में धूमधाम से मनी महाशिवरात्रि शिवालयों में हुआ रुद्राभिषेक 2

भगवान शिव, माता पार्वती की आराधना करने के बाद शिवभक्तों ने शिवलिंग को बेल के पत्तों के साथ दूध से भी नहलाया और भगवान शिव की आराधना करते हुए जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक व रुद्र अभिषेक का कार्यक्रम पूरे दिन जारी रहा।

मंसूरचक में धूमधाम से मनी महाशिवरात्रि शिवालयों में हुआ रुद्राभिषेक 3

गणपतौल वार्ड संख्या 13 स्थित शिव मंदिर, मंसूरचक शिव मंदिर, समसा शिव मंदिर, अहियापुरशिव मंदिर, धकजरी शिव मंदिर, साठा शिव मंदिर, महेंद्र गंज शिव मंदिर, समसा शिव मंदिर, जमालदीपुर शिव मंदिर, सोहिलवाड़ा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिव मंदिरों में अलग ही नजारा देखने को मिला।

मंसूरचक थाना परिसर के शिव मंदिर में मेला जैसा दृश्य था। वहीं हर साल की भांति हिन्दू सेवा संगठन मंसूरचक महाशिवरात्रि शोभायात्रा आयोजन किया। शिव मंदिर के प्रांगण में भी शिव बारात आयोजित की गई। मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने पूरी सृष्टि को विष से बचाया था। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब पृथ्वी विष से सुरक्षित हो गई तब भगवान शिव ने सुंदर नृत्य किया था। भगवान शिव त्रिलोक के स्वामी हें। पूरी सृष्टि के पालक एवं संहारकर्ता हैं। भगवान शिव की पूजा अर्चना विधि विधान से करने तथा व्रत धारण करने पर भगवान शिव अपने भक्तों को इस दिन मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हें

मौके पर मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर, एएसआई धनंजय पाण्डेय, अशोक कुमार, मनोज कुमार, अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता,सचिव अमित कुमार, राजेश साह, नंदन कुमार भोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार नाथ दत झा,नीतीश कुमार खलनायक,पवन कुमार पवन देव,अभिजित मिश्रा,रंजीत कुमार साह सतीश कुमार मालिक, अगम अखिलेश सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय मंसूरचक संवाददाता आशीष झा

TAGGED:
Share This Article