बेगूसराय में अपराधियों की गोलीबारी में एक युवक को गोली लगने से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर ढाला के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बैंखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे युवक को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर ढाला के पास की है। घायल युवक की पहचान सदानंदपुर के रहने वाले देवदत्त कुमार के रूप में की गई है।

बेगूसराय में अपराधियों की गोलीबारी में एक युवक को गोली लगने से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती 2घटना में देवदत्त के दोस्त ने बताया है कि आज हम लोग मंदिर पर पूजा करने के लिए गए थे।इसी दौरान कई संख्या में अपराधी आया।और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग होते ही लोग इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान देवदत्त को सीने में गोली लग गई। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया।और घायल अवस्था में देवदत्त को  इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों की गोलीबारी में एक युवक को गोली लगने से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती 3बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है वही  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को मौके पर बलिया थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों के द्वारा किस लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक देवदत्त कंपटीशन की तैयारी करता था।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article