बेगूसराय में पुलिस ने 20 जिंदा कारतूस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

 

बेगूसराय की पुलिस ने शनिवार को एक हथियार तस्कर को 20 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे सूचना प्राप्त हुई कि हथियार तस्कर के द्वारा हथियारों की तस्करी की जा रही है। सूचना प्राप्त होने के बाद एसपी ने मटिहानी थाना पुलिस को अग्रेतर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

मटिहानी थाना पुलिस और आसूचना इकाई के संयुक्त कार्रवाई में मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव से हथियार तस्कर सिहमा गांव निवासी गौरव कुमार को 20 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article