कुख्यात अपराधी नागमणी महतो का शागिर्द राजीव ने किया कोर्ट में समर्पण, 50 हजार का इनामी अपराधी है राजीव

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

मंझौल अनुमंडल क्षेत्र का जेल में बंद चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र का कुम्भी निवासी कुख्यात अपराधी नागमणी महतो का शागिर्द राजीव कुमार ने पुलिस दबिश में आकर अंततः सोमवार 15 अप्रैल को बेगूसराय न्यायलय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने दिया है। पुलिस ने बताया कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा निवासी राम चन्द्र ठाकुर का पुत्र राजीव कुमार के विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी सहित अन्य संगीन अपराधों के पांच मामले दर्ज है।

- Sponsored Ads-

जिनमे खोदावंदपुर थाना में तीन तथा चेरिया बरियारपुर थाना में दो मामले दर्ज है। इसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राजीव कुमार के विरुद्ध 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा  था। राजीव खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चमी प्रह्लाद महतो हत्याकांड, चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा मालिक जय जय राम महतो से रंगदारी की मांग व गोलीबारी की घटना में पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी। राजीव के विरुद्ध इस्तिहार व कुर्की वारंट भी चश्पा था।

कुख्यात अपराधी नागमणी महतो का शागिर्द राजीव ने किया कोर्ट में समर्पण, 50 हजार का इनामी अपराधी है राजीव 2एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार के नेतृत्व में बेगूसराय पुलिस , जिला आसूचना इकाई एवं एसटीएफ द्वारा सांयुक्त रूप से राजीव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा था। पुलिस के दबिश से भागम भाग कर रहा राजीव आखिरकार सोमवार को बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस शीघ्र ही राजीव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article