समस्तीपुर: वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस के  साथ महिलाओं ने किया बदसलूकी, आरोपी को छुड़ाने की कर रहे थे मांग

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर मिडिल स्कूल के पास एक वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस के साथ बदसलूकी की गई। मामले को लेकर बताया जाता है कि एक मामले के वारंटी मो. चांद को पकड़ने गये नगर थाने के दरोगा जितेंद्र सिंह को वहां की महिलाओं और असामाजिक तत्वों ने घेर लिया और पुलिस से बदसलूकी कर वारंटी को छुड़ाने लगी।

- Sponsored Ads-

इतना ही नही महिला पुलिसकर्मी के साथ भी बदसलूकी की गई।ऑन ड्यूटी दरोगा जितेंद्र सिंह खुद को महिलाओं से घिरा देख मामले की सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी।सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष ने थाने से और अतिरिक्त बल को भेज किसी तरह वहां से पुलिस और वारंटी को पकड़ थाने लाया।

समस्तीपुर: वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस के  साथ महिलाओं ने किया बदसलूकी, आरोपी को छुड़ाने की कर रहे थे मांग 2इसको लेकर नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार का बताना है की वारंटी मो. चांद को पकड़ने गई पुलिस को कुछ महिलाओं और असामाजिक तत्व के युवकों ने बंधक बना लिया। नगर थाने से अतिरिक्त बल को भेज कर वारंटी को पकड़ कर थाने लाया गया, वहीं सभी पुलिस बल सुरक्षित हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

Share This Article