स्कॉर्पियो सवार ने बाईक व साईकिल में मारी ठोकर,साईकिल सवार एक बच्चा हुआ जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में रविवार कि शाम बेगूसराय रोसरा मुख्य पथ SH 55 मोकरी चौक के समीप एक अनियत्रित स्कॉर्पियो ने बाईक गेरेज के समीप खड़ी बाईक को ठोकर मरता हुआ साईकिल सवार बच्चा को भी ठोकर मार दिया । इस हादसे में बाईक सवार युवक और साईकिल सवार बच्चे दोनो जख्मी हो गया। वही बाईक व साइकिल दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लग गई।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों ने दोनो घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। उक्त बालक की पहचान दौलतपुर निवासी शिवम कुमार के रूप में किया गया है।

जबकि बाईक सवार जख्मी युवक समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना के थतिया इस्मैला निवासी दुर्गा दास के रूप में किया गया है। वही घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय,खोदावंदपुर से नितेश कुमार गौतम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article