वीरपुर सब्जी मार्केट से साढ़े पांच लीटर शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

गुप्त सूचना के आधार पर वीरपुर थाना की पुलिस ने थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में सब्जी मार्केट वीरपुर में छापे मारी कर साढ़े पांच लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी को धर दबोचा। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 9 के अछेबर सहनी के 52 वर्षीय पुत्र नरेश सहनी उर्फ जिवछ सहनी के रूप में पुलिस के द्वारा किया गया है।

वीरपुर सब्जी मार्केट से साढ़े पांच लीटर शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार 2इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि वीरपुर सब्जी मार्केट में नरेश सहनी उर्फ जिवछ सहनी बहुत दिनों से पैक के हिसाब से देशी शराब बेचता है। सुचना के आधार पर छापे मारी कर साढ़े पांच लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी नरेश सहनी उर्फ जिवछ सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article