लोकाईन नदी में बाढ़ का कहर जारी,चौथे दिन प्रखंड मुख्यालय से संपर्क रहा टूटा, 20 हजार लोग घरों में कैद, 5 स्कूल बंद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-कारायपरशुराय प्रखंड क्षेत्र में लोकाईन नदी में अत्यधिक वर्षा के कारण नदी में पानी आने से मकरौता पंचायत के मुसारी गांव के पास नदी में तटबंध टूटने से पंचायत क्षेत्र के करीब 8 गांवों का प्रखंड मुख्यालय से से संपर्क टूट गया है। नदियों से आया पानी अब घरों तक पहुंच गया है। इससे अब घरों के गिरने का भी डर लोगों को सता रहा है। क्षेत्र के करीब 20 हजार लोग भूखे-प्यासे घरों में कैद रहे।

- Sponsored Ads-

लोकाईन नदी में बाढ़ का कहर जारी,चौथे दिन प्रखंड मुख्यालय से संपर्क रहा टूटा, 20 हजार लोग घरों में कैद, 5 स्कूल बंद 2पांचवे दिन प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाले सड़क बाढ़ के कारण गांव का संपर्क पथ जमीन का कटान हो रहा था। मकरौता पंचायत अंतर्गत मूसारी कमरथू,फतेहपुर,दीरीपर,मकरौता ,सदरपुर गांव का धान की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई है। हालांकि जिला अधिकारी के द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल बाढ़ प्रभावित इलाके में समुदाय की किचन एवं पशुओं के इलाज के लिए अस्पताल की व्यवस्था की गई है।

लोकाईन नदी में बाढ़ का कहर जारी,चौथे दिन प्रखंड मुख्यालय से संपर्क रहा टूटा, 20 हजार लोग घरों में कैद, 5 स्कूल बंद 3आपदा प्रबंधन विभाग, नालंदा के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा करायपरशुराय प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तीन सामुदायिक रसोई में लगभग 1653 पीड़ितों को भोजन कराया गया है ,कल रात्रि में छ: सामुदायिक रसोई में लगभग  3500 पीड़ितों को भोजन कराया गया था।पशु कैंप में 125 पशुओं का इलाज किया गया है ।मेडिकल कैंप में लगभग 380 पीड़ितों का इलाज किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का पानी उतरने के उपरांत  व्यापक पैमाने पर 100 किलो ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कार्य प्रगति पर है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article