बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से बलिया के दियारा और मटिहानी इलाके में बाढ़ का संकट गहराया

DNB Bharat Desk

बाढ़ के पानी आने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पिछले कई दिनों से गंगा के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से एक बार फिर से बलिया के दियारा और मटिहानी इलाके में बाढ़ का संकट गहरा गया है। बाढ़ का पानी सभी मुख्य सड़कों पर कमर से लेकर छाती तक पहुंच जाने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से बलिया के दियारा और मटिहानी इलाके में बाढ़ का संकट गहराया 2वही बाढ़ के पानी आने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है लोग जैसे-तैसे रहने को मजबूर है और घर छोड़कर लोग पलायन करने को मजबूर हो चुके हैं। खासकर मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। पानी आने के बाद लोगों के बीच अब काफी संकट गहराने लगा है।

बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से बलिया के दियारा और मटिहानी इलाके में बाढ़ का संकट गहराया 3वहीं बलिया प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में भी बाढ़ का पानी आने के बाद लोग घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो चुके हैं। वही स्थानीय प्रशासन के द्वारा कहने को तो क्षेत्र में 15 नाव का परिचालन कराया जा रहा है। लेकिन प्रखंड क्षेत्र के शिवनगर, शाहपुर, भवानंदपुर सहित कई गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने में कमर से लेकर छाती भर पानी में 3 किलोमीटर जाने के बाद मसुदनपुर से भाड़े के वाहन से चेचियाही ढ़ाब पहुंचते हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से बलिया के दियारा और मटिहानी इलाके में बाढ़ का संकट गहराया 4वहां फिर नाव पर चढ़ बांध तक पहुंचाते हैं। फिर वहां से वाहन पकड़ कर बलिया बाजार आते हैं। जिसमें एक व्यक्ति पर करीब 60 से 70 रूपए किराया भरना पड़ता है। जबकि इन गांवों में भी नाव चलने की स्थिति हो गई है।वही ताजपुर पंचायत के शादीपुर,पहाड़पुर पंचायत के नौरंगा पहाड़पुर आदि गांव के लोगों को भी आवागमन का संकट उत्पन्न हो गया है।

फिलहाल गंगा के जलस्तर में वृद्धि ही बताई जा रही है। गंगा के रौद्र रूप गांव में भी दिखने लगा है। बाढ़ को लेकर दियारा इलाके में पड़ने वाले सभी विद्यालय बंद हो गए हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article