कलयुगी सौतेली माँ व पिता ने अपने पुत्र का सर फोड़ा, जख्मी युवक की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में सौतेली मां और पिता ने पारिवारिक विवाद में अपने ही पुत्र का लाठी से सर फोड़ दिया। इस घटना में गम्भीर रूप से जख्मी हुआ युवक फफौत पंचायत के वार्ड नं 1 निवासी योगेश्वर साह का 45 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार साह का इलाज खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया।

जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जख्मी युवक ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए बताया है कि उसकी सौतेली माँ सत्यवती देवी और पिता योगेश्वर साह दोनों अनावश्यक रूप से पुस्तैनी जमीन बेच दिए हैं।

- Sponsored Ads-

कलयुगी सौतेली माँ व पिता ने अपने पुत्र का सर फोड़ा, जख्मी युवक की हालत नाजुक 2जिसका विरोध करने पर इन दोनों ने गुरुवार को लाठी डंडे से प्रहार कर उसका सर फोड़ दिया है। सर में काफी चोट लगी है और मारपीट की घटना में वह लहूलुहान हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article