नीट परीक्षा मामले में आरोपी संजीव मुखिया के परिजनों ने किया कई खुलासे, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फसाने का स्थानीय जनप्रतिनिधि पर लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

 

संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी का राजनीतिक पैठ

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-नीट परीक्षा में हुई पेपर लीक मामले में नालंदा जिला से तार जोड़ने से एक बार पुनः नालंदा सुर्खियों में आ गया है। संजीव मुखिया और उनके पुत्र शिव कुमार नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार पंचायत के बलवा गांव के रहने वाले  है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की जांच की कार्रवाई तेज कर दी है। आर्थिक अपराध इकाई की ओर से नालंदा के नगरनौसा और एकंगरसराय प्रखंड में छापेमारी की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लेने की बात सामने आई है।

- Sponsored Ads-

नीट परीक्षा मामले में आरोपी संजीव मुखिया के परिजनों ने किया कई खुलासे, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फसाने का स्थानीय जनप्रतिनिधि पर लगाया आरोप 2हालाकि स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।  संजीव कुमार के पिता जनक किशोर एवं उनकी माता यशोदा देवी ने बताया कि उनके पुत्र का इस मामले में किसी भी प्रकार का संलिप्तता नहीं है उन्हें राजनीति साजिश के तहत फसाया गया है। पर जनों ने सीधे तौर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं उनके पुत्र पर आरोप लगाए हैं।

नीट परीक्षा मामले में आरोपी संजीव मुखिया के परिजनों ने किया कई खुलासे, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फसाने का स्थानीय जनप्रतिनिधि पर लगाया आरोप 3संजीव मुखिया और ममता देवी के बढ़ते राजनीतिक कुनबे से घबराकर यह राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है ताकि 2025 का विधानसभा चुनाव में ममता देवी नहीं उतर सके। उन्होंने बताया कि ममता देवी इसके पूर्व जदयू से हरनौत विधानसभा से प्रबल दावेदार थी।

नीट परीक्षा मामले में आरोपी संजीव मुखिया के परिजनों ने किया कई खुलासे, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फसाने का स्थानीय जनप्रतिनिधि पर लगाया आरोप 4लेकिन जेडीयू से टिकट नहीं मिलने से नाराज संजीव कुमार की पत्नी ममता देवी लोजपा ज्वाइन किया फिलहाल वर्तमान में लोजपा की सदस्य हैं और लोजपा के टिकट पर 2020 हरनौत से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ी थी। जी मीडिया की टीम ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर नगरनौसा भुतहाखार पंचायत के बलवा गांव पहुंची। जिसके बाद कई तरह के खुलासे हुए।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article