मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित ज्ञानकमल गुरूकुल तेयाय में पढ़ने वाले कई छात्र छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में काफी अच्छे नंबर लाये है तथा अधिकांश बच्चों ने सफलता पाई है। इन सब बच्चों ने अपने पंचायत के साथ साथ पूरे प्रखंड के नाम रौशन किया है।

- Sponsored Ads-

मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 2जिसमे दीपिका (तेयाय) को 458 अंक, सलेहा (तकिया) को 444 अंक आलिया (तकिया) को 440 अंक  प्राप्त हुए साथ ही साथ पल्लवी, फरजाना,आदित्य,नंदिनी,खुशबू,सोनाली,शुभम,स्वेता,राविया, सज्जन,हर्ष,स्वाति,जूही,सबीहा, मेराज,अनुराग,रोहित,शिवम, अली आदि ने भी प्रथम श्रेणी के साथ अच्छे अंक प्राप्त किये है ,

मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 3इनके सफलता पर अभिभावक और ग्रामीण ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मुझे इन सब बच्चो पर काफी गर्व है। गुरुकुल के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार और पूर्व प्रबंधक नितेश कुमार का कहना है कि इन सब बच्चो के मेहनत का फल है कि वे इस मुकाम को हासिल किए है।

मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 4पढ़ाई के साथ साथ ग्रुप डिस्कशन क्लास होने से इन बच्चों के प्रतिभा में निखार आया है। सब बच्चे बीएन उच्च विद्यालय के छात्र छात्रा है। ये सब बच्चे पायलट, इंजीनियर,डॉक्टर और शिक्षिका बन देश की सेवा करना चाहते है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article