डीएनबी भारत डेस्क
अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में गैस वितरक एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुगम एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में शादी-विवाह के अवसरों के चलते गैस सिलेंडर की मांग में वृद्धि हो जाती है। ऐसे में सभी गैस वितरक एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखा जाए तथा किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक में उपस्थित सभी एजेंसियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करेंगे।अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आम जनता की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट