बछवाड़ा के चमथा गांव से गायब विवाहित लड़की पांच दिन बाद मोहद्दीनपुर से ग्रामीणों ने किया बरामद

DNB Bharat Desk

गायब लड़की को पुलिस समेत एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में खोजती रही,प्रेम प्रसंग का निकला मामला

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत से गायब विवाहिता लड़की को उसके प्रेमी के मौसी घर से स्थानीय ग्रामीणों ने पांच दिन बाद मंगलवार की देर शाम बरामद कर लिया। लड़की बरामद होने के उपरांत स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी गयी। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन चमथा पहुंचकर लड़की व उसके परिजनों को समझा बुझाकर वापस लौट गयी।

- Sponsored Ads-

बताते चले की विगत चार दिन पूर्व चमथा तीन पंचायत के चमथा नम्बर गांव निवासी सुबोध साह की 19 वर्षीय विवाहिता पुत्री अचानक अपने पिता के घर से गायब हो गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण के द्वारा तरह तरह के चर्चे किए जा रहे थे। इस घटना को कोई प्रेम प्रसंग से जोड़ रहा था, वहीं परिजन इस घटना को आत्म हत्या से जोड़ रहे थे। परिजनों का कहना था कि गंगा के किनारे लड़की का चप्पल व दुपट्टा मिला है, संभव है हमारी लड़की गंगा नदी में डुबकर आत्म हत्या कर ली।

जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम दिन भर खोजबीन करता रहा लेकिन लड़की का कहीं अता-पता नहीं चल सका। ग्रामीणों का कहना था कि विगत एक सप्ताह पुर्व जिस लड़के के साथ इस लड़की को देखा गया। उसी से पुछताछ की जाय. जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त लड़के के परिजनों पर दबाव बनाते हुए पुछताछ शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने लड़के के परिजनों को बताया कि उक्त गायब लड़की से तुम्हारे लड़के का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की गायब होने से पुर्व तुम लोगों के बारे में सबकुछ लिख दिया है, तुम लोग जल्द ही लड़की के बारे में सबकुछ नहीं बताया तो तुम्हारे लड़के समेत पुरे परिवार के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। ग्रामीणों के दबाव के बाद परिजनों के द्वारा लड़की के बारे में सबकुछ बता दिया गया। लड़की के बारे में जानकारी होते ही स्थानीय ग्रामीणो ने गायब लड़की के प्रेमी लड़के के मौसी जो मोहद्दीनगर गांव में रहती है वहा पहुंचकर लड़की को बरामद कर लिया।

वही ग्रामीणों ने उक्त गायब विवाहिता लड़की को उसके पिता के हवाले कर दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि लड़की गायब मामले में परिजनों के द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। इसलिए लड़की व लड़के के परिजन समेत स्थानीय ग्रामीणों को समक्षा बुझाकर मामले को शांत किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article