कांवर झील के संरक्षण का संकल्प लिया साईकिल पे संडे टीम बीहट ने

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम साइकिल पे संडे की 525 वीं यात्रा कावर झील को समर्पित की गयी। सिद्ध पीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट से लगभग 70 की संख्या में साइकिल पर सवार साथियों का जत्था कावर झील पहुंचा। जहां कावर झील के संरक्षण को लेकर उन्होंने संकल्प लिया। इस अवसर पर नए अंदाज में लघु संगोष्ठी का आयोजन कावर झील के नाव पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभियान के संयोजक डॉ कुंदन कुमार ने किया।

कांवर झील के संरक्षण का संकल्प लिया साईकिल पे संडे टीम बीहट ने 2उन्होंने कहा कि अभियान का यह प्रयास है कि हम जल जंगल और जमीन को बचाने की मुहिम में आगे आए। उन्होंने कहा कि कावर झील हमारे समय का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल सिद्ध हो सकता है, बस इसके संरक्षण की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम में मुख्य विचारक के रूप में स्थानीय पत्रकार महेश भारती ने कहा कि कावर और किसान दोनों की आवश्यकता है। जब पानी रहेगा तभी जीवन रहेगा। साझा प्रयास के संयोजक शिक्षक चैतन्य मित्र ने कहा जीवन के लिए कृषि भी बहुत आवश्यक है।

- Sponsored Ads-

कांवर झील के संरक्षण का संकल्प लिया साईकिल पे संडे टीम बीहट ने 3इसलिए कावर को जल कृषि और पर्यटन के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को डॉ रमण झा, लेटस इंस्पायर के मृणाल भारद्वाज, टीम प्रियम के प्रियम कुमार सहित अन्य संबोधित किया। मौके पर अभियान के साथी विनोद भारती, सुजीत कुमार, गौतम कुमार, अंशु कुमार, राजेश कुमार, कुणाल कुमार, शुभम कुमार, कन्हैया कुमार, विकास कुमार, कुणाल कुमार, गोविंद कुमार, शिव कुमार, रूपा कुमारी, पायल, राधा अंकित, अर्पित, सोनू कुमार एवं शिवम सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article