घर में घुसकर अज्ञात चोर ने नगद समेत 3 लाख रुपए की आभूषण किया चोरी, पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दिया गया सूचना

DNB Bharat

नालंदा जिला के वेना थाना क्षेत्र इलाके के इमली बीघा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के वेना थाना क्षेत्र के इमली बीघा गांव में एक घर में घुसकर अज्ञात चोर ने नगदी और आभूषणों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित परिवार ने बताया कि शनिवार की रात को घर में ताला तोड़कर चोरी हुई और रविवार सुबह जब वे उठे तो घर में बिखरे हुए कपड़े और गायब आभूषण देखकर पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अज्ञात चोरों के विरुद्ध वेना थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article