खगड़िया: मंहगाई,बेरोजगारी,खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ सीपीआई ने प्रतिरोध मार्च के साथ पीएम मोदी का किया पुतला दहन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला परिषद की ओर से  केंद्र की मोदी सरकार द्वारा  कॉर्पोरेट पक्षी, जन विरोधी नीति, एवं अभूतपूर्व महंगाई,बेरोजगारी एवं खाद्य सुरक्षा कानून एवं राशन कार्ड के साथ मनमानी तरीके से छेड़छाड़ करने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी महंगाई विरोधी सप्ताह के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय योगेंद्र भवन से प्रतिरोध मार्च निकालकर महात्मा गांधी मार्ग होते राजेंद्र चौक खगड़िया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गयाl

खगड़िया: मंहगाई,बेरोजगारी,खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ सीपीआई ने प्रतिरोध मार्च के साथ पीएम मोदी का किया पुतला दहन 2इस अवसर पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगरिया जिला सचिव कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा देश में अभूतपूर्व, महंगाई की मार से तमाम तबके लोग परेशान हो रहे हैं, रोजी रोजगार उपलब्ध कराने में मोदी सरकार विफल रही हैl देश में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध नहीं कर  बेरोजगारों का फौज खड़ा किया जा रहा हैl आज 2 साल से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते आज गरीब खुले आसमान के नीचे जीवन बसर कर रहे हैं l

- Sponsored Ads-

खगड़िया: मंहगाई,बेरोजगारी,खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ सीपीआई ने प्रतिरोध मार्च के साथ पीएम मोदी का किया पुतला दहन 3बीपीएल सूची में दर्ज नहीं है जिसके चलते गरीबों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा हैl इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रव्यापी 1 से 7 सितंबर तक महंगाई विरोधी सप्ताह दिवस मनाने का फैसला लिया है इसी फैसले के तहत बिहार राज्य परिषद के आह्वान पर आज प्रतिरोध मार्च एवं मोदी सरकार का पुतला दहन खगड़िया राजेंद्र चौक पर किया गया है l

खगड़िया: मंहगाई,बेरोजगारी,खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ सीपीआई ने प्रतिरोध मार्च के साथ पीएम मोदी का किया पुतला दहन 4प्रतिरोध मार्च में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहायक जिला सचिव कां पुनीत मुखिया, CPI  जिला परिषद सदस्य कां चंद किशोर यादव अधिवक्ता, कां तारिणी सदा,  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगरिया अंचल मंत्री कां विभासचंद्र बोस, शाखा मंत्री रामप्रवेश यादव, कॉ मुकेश कुमार, कॉ मंजू देवी,  निर्मला देवी सहित बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लिए l

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article