बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में एक सोना कारोबारी की मौत, एक अन्य सवार बुरी तरह से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

जीरो माइल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक को कुचला

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसे में एक सोना कारोबारी की मौत हो गई है। वहीं  हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में  चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था।तभी जीरो माइल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों मोटरसाइकिल पर सवार युवक को कुचल दिया। जिससे सोना कारोबारी युवक की मौत हो गई।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में एक सोना कारोबारी की मौत, एक अन्य सवार बुरी तरह से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2मृत युवक की  पहचान नगर थाना क्षेत्र के मियां चक गाछी टोला का रहने वाले गोलू कुमार के रूप मे हुईं है।  घटना के संबंध में छोटू कुमार ने बताया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीरो माइल से बेगूसराय लौट रहे थे। तभी जीरो माइल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक को कुचल दिया। जिससे गोलू कुमार की मौत हो गईं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में एक सोना कारोबारी की मौत, एक अन्य सवार बुरी तरह से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय से अस्पताल में चल रहा है। वहीं गोलू कुमार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं सदर अस्पताल में सैकड़ो की संख्या मे लोगों की भीड़ लग गई है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी नगर थाने के पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article