बीहट के आरसीएस स्मारक महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त कर्मियों को 40 लाख की सहायता राशि, चेक देकर किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

रामचरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बीहट के अवकाश प्राप्त शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों को महाविद्यालय कोष से करीब 40 लाख 40 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई।

- Sponsored Ads-

रामचरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बीहट के सभागार में मंगलवार को आयोजित सम्मान सह सहायता राशि वितरण समारोह में पूर्व विधायक सह सचिव राम रतन सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ मुकेश कुमार, प्राचार्य डॉ राजन कुमार के हाथों अवकाश प्राप्त शिक्षकों/  कर्मचारियों को अंग वस्त्र एवं चेक देकर सम्मानित किया गया।

बीहट के आरसीएस स्मारक महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त कर्मियों को 40 लाख की सहायता राशि, चेक देकर किया गया सम्मानित 2 वहीं इस सम्बन्ध जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ राजन कुमार ने बताया कि कॉलेज के शुभारम्भ से लेकर अभी तक जितने भी शिक्षक कर्मी अवकाश प्राप्त हुए। उन सभी कर्मियों को सहायता राशि के रूप में शिक्षक को एक लाख रुपए तथा कर्मचारियों को पचास हजार रूपए का चेक दिया गया। 

वहीं पूर्व विधायक सह सचिव राम रतन सिंह ने उपस्थित अवकाश प्राप्त सभी शिक्षकों कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी विद्वतजनों की मेहनत ,कर्मठता एवं ईमानदारी के बदौलत आज कॉलेज इतनी ऊँचाई तक पहुँचा है। 

बीहट के आरसीएस स्मारक महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त कर्मियों को 40 लाख की सहायता राशि, चेक देकर किया गया सम्मानित 3मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ अनमोल कुमार, पूर्व प्राचार्य जयप्रकाश सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ मनोरंजन प्रसाद सिंह, प्रो राणा संग्राम सिन्हा, डॉ निगार आरा,प्रो नूरुल हसन,प्रो राजेंद्र सिंह,प्रो सुदामा गोस्वामी, प्रो अर्जुन शर्मा,प्रो राम विलास सिंह,प्राे राधे कृष्णा सिंह, राम सुंदर सिंह, रविन्द्र साही, पूर्व प्रधान लिपिक शोभा कांत झा, पूर्व प्रधान लिपिक विनोद कुमार, रामाशीष साह,योगेंद्र सिंह,लक्ष्मी प्रसाद यादव , विष्णुदेव भारती समेत अन्य शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article