देवर की अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे महिला को ट्रक ने कुचला, महिला की मौत

DNB Bharat Desk

 

नुरसराय थाना क्षेत्र इलाके के नूरसराय बाजार की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-नूरसराय थाना इलाके के बाजार में देवर के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया । जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी स्वर्गीय मतदान लाल विश्वकर्मा की 65 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी है।

- Sponsored Ads-

देवर की अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे महिला को ट्रक ने कुचला, महिला की मौत 2मृतका के पुत्र ने बताया कि मंगलवार की देर चाचा शंभू विश्वकर्मा की मौत हो गई उनकी मिट्टी मंजिल में शामिल होने के लिए बाइक से मां के साथ आ रहे थे । इसी दौरान कैथौली पुल के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे महिला सड़क पर गिर गई इसके बाद ट्रक चालक उनके शरीर को रौंदते हुए फरार हो गया।

देवर की अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे महिला को ट्रक ने कुचला, महिला की मौत 3नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है । फरार ट्रक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article