फरारम नामजद आरोपी समेत चार लोगो को वीरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर पुलिस ने धर पकड़ अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रात्रि गश्ती के दौरान छापे मारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्र दल बल के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्ती किया जा रहा था।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान सरौंजा से दो,राजा पुर सिकरौहुला से एक, डीह पर से एक लोगों को गिरफतार किया गया । थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना कांड संख्या 160/24 के फरार सरौंजा निवासी कन्हैया पासवान के पुत्र राजीव रंजन और मुन्ना शर्मा के पुत्र दशरथ कुमार।

फरारम नामजद आरोपी समेत चार लोगो को वीरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2राजा पुर सिकरौहुला निवासी लढुलाल सहनी के पुत्र इन्द्र देव सहनी के विरुद्ध वारंट निर्गत था। डीह पर से मन्टुन सिंह के पुत्र अनिष कुमार को एससी/ एसटी मामले में गिरफतार किया गया है।जिसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article