बेगूसराय में आग का तांडव: तेघड़ा की प्राचीन रामजानकी ठाकुरबाड़ी में भीषण अगलगी, लाखों की संपत्ति स्वाहा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला है, जहां तेघड़ा प्रखंड के आधारपुर स्थित प्राचीन रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी नुमा भुसकार को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि ठाकुरबाड़ी परिसर से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख राहगीरों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और परिसर में रखे भुस्से तथा झोपड़ीनुमा घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 बेगूसराय में आग का तांडव: तेघड़ा की प्राचीन रामजानकी ठाकुरबाड़ी में भीषण अगलगी, लाखों की संपत्ति स्वाहा 2हालांकि तब तक परिसर में रखा करीब 100 मन मवेशियों का भुस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इसके अलावा अनाज, ।बताया जा रहा है कि घटना के समय ठाकुरबाड़ी के महंत श्री गोपाल दास जी महाराज अपने अनुयायियों के साथ मलमास के अवसर पर राजगीर गए हुए थे। इसी कारण परिसर में नियमित गतिविधियां सीमित थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

बेगूसराय में आग का तांडव: तेघड़ा की प्राचीन रामजानकी ठाकुरबाड़ी में भीषण अगलगी, लाखों की संपत्ति स्वाहा 3ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग ठाकुरबाड़ी के मुख्य मंदिर परिसर तक पहुंच सकती थी, जिससे और बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article