हर्ल बरौनी में परियोजना प्रमुख संजय कुमार गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, बरौनी इकाई में संजय कुमार गुप्ता परियोजना प्रमुख के द्वारा हर्ल बरौनी के प्रशासनिक भवन के साथ साथ टाउनशिप परिसर में ध्वजारोहण किया गया।

- Sponsored Ads-

हर्ल बरौनी में परियोजना प्रमुख संजय कुमार गुप्ता ने किया ध्वजारोहण 2हर्ल बरौनी टाउनशिप परिसर में ध्वजारोहण के पश्चात केंद्रीय विद्यालय , किड्जी एवं हर्ल बरौनी एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चो ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी।

हर्ल बरौनी में परियोजना प्रमुख संजय कुमार गुप्ता ने किया ध्वजारोहण 3परियोजना प्रमुख संजय कुमार गुप्ता ने समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों, स्कूल के बच्चो का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में बरौनी इकाई की निरंतर प्रगति और उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया।

हर्ल बरौनी में परियोजना प्रमुख संजय कुमार गुप्ता ने किया ध्वजारोहण 4उन्होंने सभी कर्मचारियों को इकाई के सतत विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के समारोह हमारे देश के प्रति हमारे कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों की याद दिलाते हैं, और हम सभी को अपने कार्यों से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

समारोह में कमांडिंग अफसर एनसीसी बरौनी कर्नल दीपक कुमार , प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय नरेंद्र पाण्डेय, प्राचार्य डीएवी बरौनी सर्वेश्वर भुजबल  सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

बेगूसराय बीहट संवाददता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article