बिहार शरीफ में दही चूड़ा भोज के बहाने आरजेडी पर बरसे भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार, भारत रत्न पर चुटकी लालू परिवार में बिखराव तय

DNB Bharat Desk

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री सह भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार की ओर से बिहार शरीफ में दही चूड़ा भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि दही चूड़ा भोज जैसे आयोजनों से समाज में आपसी समरसता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वे कार्यकर्ता जो लगातार संगठन की सेवा में लगे रहते हैं, उनके मनोबल को बढ़ाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। भारत रत्न को लेकर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा लालू प्रसाद यादव के नाम की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सुनील कुमार ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को अदालत द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है और जो अभी भी दोषी करार दिया गया है, उसे भारत रत्न देने की बात करना पूरी तरह अनुचित है।

बिहार शरीफ में दही चूड़ा भोज के बहाने आरजेडी पर बरसे भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार, भारत रत्न पर चुटकी लालू परिवार में बिखराव तय 2उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा किया जाता है तो फिर बिहार के सभी अपराधियों को भी भारत रत्न दे देना चाहिए। उन्होंने आरजेडी की इस मांग को गलत और हास्यास्पद बताया। वहीं आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व यह तय करता है कि तेज प्रताप को भाजपा में शामिल किया जाना चाहिए, तो उनका स्वागत किया जाएगा।

बिहार शरीफ में दही चूड़ा भोज के बहाने आरजेडी पर बरसे भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार, भारत रत्न पर चुटकी लालू परिवार में बिखराव तय 3उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब लालू परिवार को स्वीकार नहीं कर रही है, इसलिए परिवार में बिखराव होना कोई बड़ी बात नहीं है।डॉ. सुनील कुमार ने दावा किया कि आरजेडी के कई कार्यकर्ता, विधायक और एमएलसी भाजपा से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए लालू परिवार का बिखराव होना तय है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article