नालंदा: महादलित टोले में डायरिया का प्रकोप से एक दर्जन से अधिक लोग आये डायरिया की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

DNB Bharat Desk

 

सरकारी अस्पताल में इलाज जारी

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में लगातार डायरिया का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला रहुई प्रखंड के उपरौल गांव की है जहां डायरिया फैलने से गांव में हड़कंप मच गया है। उपरौल गांव के महादलित टोली वार्ड नंबर 8 में एक दर्जन से अधिक लोग इस डायरिया की चपेट में आ चुके है। खबर मिलते ही प्रमुख एवं उप-प्रमुख ने दौरा कर बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: महादलित टोले में डायरिया का प्रकोप से एक दर्जन से अधिक लोग आये डायरिया की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 2ग्रामीणों का आरोप है कि विगत एक सप्ताह से इस इलाके के महादलित टोले में डायरिया का प्रकोप काफी बढ़ गया है, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली है। आपको बता दे कि इसके पूर्व हवनपुरा अम्बा थरथरी हरनौत समेत कई इलाकों में डायरिया के कारण कई लोग बीमार हो चुके है। बीमार लोगों में कपिल मांझी, सजीबन मांझी के बेटे, पूनम देवी, सुमित्रा देवी, अखलेश मांझी, सुजता कुमारी, भोला कुमार और शांति कुमारी समेत कई लोग शामिल हैं।

नालंदा: महादलित टोले में डायरिया का प्रकोप से एक दर्जन से अधिक लोग आये डायरिया की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 3कुछ मरीजों को बिहार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर प्रेम शम्भू कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद टीम ने गांव पहुंचकर इलाज शुरू किया और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।फिलहाल प्रमुख और उपप्रमुख के निर्देश पर इलाके में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव का काम शुरू किया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article