नगरनौसा प्रखंड के कैला मध्य विद्यालय में फूड पॉइजनिंग का असर जारी, दो छात्राएं अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने की फूड पॉइजनिंग की पुष्टि।
डीएनबी भारत डेस्क

नगरनौसा प्रखंड के कैला मध्य विद्यालय में मिड डे मील खाने से बच्चों के बीमार होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। करीब 50 बच्चों के बीमार पड़ने के बाद गुरुवार को भी चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे। इनमें दो छात्राओं का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।
मॉडल अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की पुष्टि की है। परिजनों का साफ कहना है कि स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी। इतना ही नहीं, खाना चखने वाले शिक्षक भी बीमार पड़ चुके हैं।
व
हीं कुछ लोग इस घटना को लू लगने से जोड़कर पेश कर रहे हैं, लेकिन परिजनों ने इसे पूरी तरह निराधार बताया है। परिजनों ने गुरुवार को सदर अस्पताल में बताया कि एमडीएम का खाना खाने के बाद तबियत बिगड़ी है।
घटना के बाद इलाके में अभिभावकों के बीच डर और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल बीमार बच्चों का इलाज जारी है और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
डीएनबी भारत डेस्क