बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय पर मुखिया संघ का एक दिवसीय धरना

DNB Bharat

बुधवार को बरौनी प्रखंड मुखिया संघ के बैनर तले
बरौनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता उपप्रमुख रुपम देवी एवं संचालन पूर्व मुखिया अरविन्द कुमार राय ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए बरौनी मुखिया संघ अध्यक्ष सह पपरौर मुखिया संजू कुमारी ने परना मुखिया वीरेन्द्र शर्मा की निर्मम हत्या की निंदा करते हुए कहा पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी एवं पचास लाख रुपया मुआवजा दी जाए।साथ ही कहा अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर अधिक से अधिक सजा, सभी मुखिया को सुरक्षा की गारंटी तथा शस्त्र लाइसेंस सहित अन्य मांगों को उठाया।

- Sponsored Ads-

धरना के बाद सभी मुखिया ने बरौनी बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर बरौनी मुखिया संघ महासचिव राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मो मोक्तार, जयजयराम सहनी, कौशल किशोर सिंह, मनोज कुमार चौधरी, शंकर कुमार, सिम्पी देवी, संजीब कुमार सन्नी, आफाक अख्तर उर्फ हुकुमत, सच्चिदानंद सिंह, सहित अन्य मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

TAGGED:
Share This Article