हर पंचायत में होगा खेल का मैदान – सुरेंद्र मेहता

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

राज्य में खेल एवं युवा कौशल के विकास के लिए प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान का निर्माण होगा ताकि गांव देहात के बच्चे भी खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखार सके। राज्य सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में भी प्रावधान कर रखी है। जिस पंचायत में खेल मैदान के लिए सरकारी जमीन नहीं है अथवा संस्थागत भूमि नहीं है राज्य सरकार जिलाधिकारी को ऐसे पंचायत में जमीन अधिग्रहण करने का निर्देश भेज रही है।

- Sponsored Ads-

खेल खेलने से शरीर स्वस्थ और निरोग होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास करता है। तभी तो कहा गया है जितने ज्यादा खेल मैदान उतने का अस्पताल। इसलिए बिहार सरकार खेल एवं युवाओं के संपूर्ण विकास के लिए कृत संकल्पित है। उक्त विचार प्रदेश के खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मेहता ने शनिवार की रात वासुदेवपुरम में आयोजित स्वर्गीय सुभद्रा देवी के श्राद्ध कर्म के मौके पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

उन्होंने कहा स्वर्गीय सुभद्रा देवी एक धर्म परायण महिला थी जिनका व्यवहार दीन दुखियों के प्रति सदा सेवा भाव का रहा। हम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, बेगूसराय नगर के विधायक कुंदन सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष विजय शंकर सिंह,  ललन सिंह, वीरेश कुमार, मनोज सिंह, रामसेवक सिंह, रामनंदन सिंह, प्रदीप कुमार, नोनू सिंह, प्रभात कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने स्वर्गीय सुभद्रा देवी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article